फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः बनकर तैयार तो कहीं अधूरे पड़े अमृत सरोवर तालाब

विज्ञापन
अधूरा पड़ा सिंह पुर्वामाना का अमृत सरोवर तालाब। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। आजादी के अमृत महोत्सव को जिले में चारों तरफ धूम मची है। मगर जिले में बनाए जा रहे 95 अमृत सरोवर में से आधे से अधिक सरोवर ऐसे हैं, जहां काम अधूरा पड़ा है। कुछ जगहों पर तो काम बंद करा दिया गया है। जहां पर जिम्मेदारों ने दिलचस्पी दिखाई और बजट खपाया वह जगमग नजर आ रहे हैं। अधिकारी इन्हीं अधूरी तैयारियों के बीच झंडा फहराने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन कराने की मंशा को लेकर प्रदेश सरकार ने जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा था। बाद में इन्हें बढ़ाकर 95 कर दिया गया। शुरुआत में अधिकारियों और ग्राम पंचायतों ने दिलचस्पी दिखाई तो खोदाई, ध्वजा स्थल, सरोवर के चारों तरफ टहलने के लिए रास्ता बनने लगा।
जिन ग्राम पंचायतों में बजट था और काम कराने में दिलचस्पी दिखाई वह तो सजधज कर तैयार हो गए हैं। वहीं जिनके पास बजट का संकट रहा और दिलचस्पी नहीं दिखाई तो आज भी वह अधूरे पड़े हैं। जिला प्रशासन का दावा है कि 80 फीसदी में काम पूरा हो गया है। जबकि हकीकत में आधे से ज्यादा अधूरे पड़े हैं, जिनमें काफी हद तक काम बाकी है।
विज्ञापन

सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश की वजह से दिक्कतें आ रही हैं, मिट्टी की खुदाई नहीं हो पा रही है। इंटर लॉकिंग के काम में मिट्टी बह जा रही है। इस लिए प्राथमिकता के तौर पर ध्वजा स्थल बनाकर तैयार कराए जा रहे हैं, इन्हीं पर झंडा फहराया जाएगा। पौधरोपण कराने के भी निर्देश हैं।
सीन-1 ब्लॉक सहार की ग्राम पंचायत सिंह पुर्वामाना में 1.7 एकड़ में करीब 27 लाख रुपये की लागत से अमृत सरोवर तालाब का निर्माण कराया जा रहा है। तालाब का निर्माण शुरू हुए पांच माह से अधिक समय बीत चुका है। स्थिति जस की तस बनी हुुई है। तालाब के चारों तरफ इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, ध्वजारोहण स्टेंड, वृक्षारोपण आदि का कार्य अधूरा पड़ा है।
सीन-2 ब्लॉक सहार की ग्राम पंचायत पुर्वा दानशाह में बारिश के चलते अमृत सरोवर तालाब का काम प्रभावित है। प्रधान राममूर्ति का कहना है कि 15 अगस्त तक सभी अधूरे पड़े कामों को पूरा करा लिया जाएगा।
सीन-3 अछल्दा ब्लाक के रामपुर वैश्य में अमृत सरोवर का काम पूरा हो गया है। यहां पर ध्वजा स्थल को तिरंगा रंग में तैयार किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर गांव के लोगों के साथ ग्राम प्रधान ध्वजारोहण करेंगे।
सीन-4 बिधूना ब्लाक की ग्राम पंचायत सिरयाव में इंटरलॉकिग नहीं हुई है। सरोवर में पक्की सीढिय़ां नहीं बनी है। सिर्फ ध्वजा स्थल बनाकर तैयार किया गया है। इसी में झंडा फहराया जाएगा। प्रधान ने बताया कि बारिश बाद पूरा काम होगा।

सरोवर के चारों ओर इंटरलॉकिंग करते मजदूर।- फोटो : AURAIYA

- रामपुर वैश्य में तैयार हुआ अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण स्थल। संवाद- फोटो : AURAIYA

ग्राम पंचायत सिरयाव का तैयार ध्वजारोहण स्थल। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें