फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया की सोनल बनीँ रेलवे स्टेशन फफूंद की महिला स्टेशन मास्टर

विज्ञापन
फोटो 11एयूआरपी25- फफूंद रेलवे स्टेशन के आनलाइन सिस्टम पर काम करतीं सोनल। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया की मूल निवासी सोनल अग्रवाल जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन फफूंद में महिला स्टेशन मास्टर बन गईं हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही फफूंद रेलवे स्टेशन ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम आगे बढ़ा दिए हैं। यहां पहले से पूजा बतौर पोर्टर के पद पर काम कर रही हैं।
रेलवे स्टेशन फफूंद के स्टेशन मास्टर कक्ष में सोनल अग्रवाल ऑनलाइन सिस्टम पर काम करतीं हैं। ट्रेनों को निकालने के दौरान झंडी भी दिखाती हैं। सोनल के पिता राकेश कुमार अग्रवाल स्टेट बैंक आफ इंडिया से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार, सोनल 2015 बैच में स्टेशन मास्टर के तौर पर चयनित हुईं थीं। पिछले दिनों ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 23 मई को स्टेशन मास्टर के रूप में चार्ज लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई वर्षों पूर्व मीना खरे ने बतौर स्टेशन मास्टर के चार्ज लिया था। हालांकि थोड़े दिनों बाद ही वह कानपुर स्थानांतरित हो गईं थीं।
सोनल के अनुसार, रेलवे स्टेशन फफूंद का स्टाफ हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार रहता है। बता दें कि दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग का फफूंद रेलवे स्टेशन कानपुर इटावा के बीच प्रमुख रेलवे स्टेशन है।
विज्ञापन

यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री अपनी यात्रा शुरू करते हैं। लॉकडाउन अवधि में भी छह ट्रेनों का यहां स्टापेज दिया गया था।
औरैया निवासी सोनल अग्रवाल इससे पहले राजस्थान मरुधरा बैंक में तैनात थीं। घर से दूर होने के कारण उन्होंने बैंक की नौकरी के दौरान ही तैयारी करके स्टेशन मास्टर पद का एक्जाम दिया और सलेक्ट हुईं। अब उनका चयन बतौर जेई वर्कशाप रेलवे जोधपुर के पद पर भी हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें