फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठा एसोसिएशन ने रेलवे के खाते में जमा किए सात लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों को उनके घर पहुंचाने की जुगत में जुटे ईंट भट्ठा एसोसिएशन ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन के लिए रेलवे के खाते में सात लाख रुपये जमा किए।
विज्ञापन

हालांकि मजदूरों की सूची कंपलीट न हो पाने के कारण एसोसिएशन के पदाधिकारी देर शाम तक प्रशासन को सूची नहीं दे पाए।
जिले के ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों को उनके घर भेजे जाने के लिए ईंट भट्ठा एसोसिएशन जुगत में जुटी है। इसके लिए एसोसिएशन ने रेलवे के खाते में बिहार जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन के लिए सात लाख रुपये गुरुवार को जमा करा दिए।
एसोसिएशन के पदाधिकारी अनिल गुप्ता के अनुसार बुधवार को एसोसिएशन ने जिला प्रशासन को मजदूरों की सूची उपलब्ध कराई थी परंतु खामी होने के कारण सूची दोबारा बनाई जा रही है। एसोसिएशन का प्रयास है कि मजदूरों की सूची गुरुवार शाम तक जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी जाए।
विज्ञापन

इसके बाद रेल प्रशासन जिस दिन श्रमिक स्पेशल ट्रेन उपलब्ध कराएगा। मजदूरों को भेजा जाएगा। बता दें कि इससे पूर्व 12 जून को जिले की पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाया जाना प्रस्तावित था।
विज्ञापन

इसकी तैयारियों के लिए जिला प्रशासन, रेल प्रशासन एवं ईंट भट्ठा ऐसोशिएसन के बीच बैठक भी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें