फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
फोटो-28एयूआरपी-30- मृतक प्रतिभान की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। ऐरवाकटरा में रविवार देर शाम अन्ना मवेशी से टकराने के बाद कार के नीचे आने से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान सैफई में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली बिधूना के गांव खरगपुर ताजपुर निवासी प्रतिभान उर्फ छोटू रविवार की शाम को बाइक से माहमदगंज तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। रात करीब आठ बजे वह ऐरवाकटरा-बिधूना मार्ग पर बीएसएनएल ऑफिस के पास पहुंचा तो उसकी बाइक सड़क पर आए अन्ना मवेशी से टकरा गई।
टक्कर लगने पर वह सड़क पर गिरा, तो छिबरामऊ की तरफ से आ रही कार उस पर चढ़ गई। हेलमेट न पहने होने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया। सोमवार सुबह करीब पांच बजे युवक इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पत्नी रिंकी देवी व बच्चे खुशी (05), आयुष (04) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एरवाकटरा थानाध्यक्ष राम सहाय पटेल ने बताया कि रविवार शाम को हुए हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-28एयूआरपी-31- बाबा रामलाल के पास बैठे मृतक के मासूम बच्चे। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें