फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश पाठक समेत तीन आरोपी नहीं हुए पेश, गवाही टली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत तीन आरोपी जेल से कोर्ट नहीं आ सके। जिसके चलते दोहरे हत्याकांड में जिरह नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में आरोपित सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत 11 आरोपियों को मंगलवार को विभिन्न जेलों से सुनवाई के लिए एमपी/एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश रजत सिन्हा के समक्ष पेश होना था।
विज्ञापन

कोर्ट में दूसरे गवाह से जिरह होनी थी। अभियोजन के अधिवक्ता एडीजीसी रमेश चंद्र मिश्रा व हृदय नारायन पांडेय ने बताया कि गवाह उपस्थित रहा, लेकिन सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत तीन आरोपी जेल से नहीं आ सके।
विज्ञापन

इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तिथि पांच अप्रैल निश्चित कर जेल अधीक्षकों को नियत तिथि पर आरोपियों को पेश करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें