फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंत बनकर मंदिर पर कब्जे का प्रयास, दी धमकी

विज्ञापन
18एयूआरपी23 - मंदिर में साधु-संतों ने विरोध जताया। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। चिमकुनी में रामबाग मंदिर में बुधवार रात कब्जा करने के प्रयास ने तूल पकड़ लिया। एक व्यक्ति ने मंदिर के महंत को धमकी दी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकला। तनाव को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस तैनात कर दी गई है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिमकुनी में रामबाग मंदिर है। इसके महंत श्री कृष्ण दास त्यागी हैं। इनकी उम्र 95 वर्ष है।
इसी का फायदा उठाकर गान रायपुर फफूंद निवासी एक व्यक्ति ने मंदिर के नाम से रसीद छपवाकर चंदा इकट्ठा किया। इसके बाद अपने गांव में ही भागवत करा दी।
वह लोगों को रामबाग मंदिर का अपने को महंत बताने लगा। बुधवार रात 10 बजे करीब वह दस लोगों के साथ मंदिर पर पहुंच गया और मंदिर पर अपना हक जताते हुए धमकी दी।
सूचना पर अछल्दा, बिधूना, अजीतमल समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गया। रात में ही मथुरा के वृंदावन निवासी महामंडलेश्वर बालकदास, लवकुश दास, चिमकुनी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के संत समाज के लोग इकट्ठा हुए। मौके पर एसडीएम बिधूना राशिद अली, तहसीलदार भी पहुंचे और पंचायत कराकर मामला शांत कराया।
इस मामले में थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया है कि दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई है। कोई घटना न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जो फैसला होगा उसे माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें