18एयूआरपी05- नर्सरी में काम करते मजदूर।
- फोटो : AURAIYA
कंचौसी। ब्लाक भाग्यनगर के गांव चमरौआ अजीतमल वन रेंज की तीन एकड़ भूमि पर वन विभाग नर्सरी तैयार कर रहा है। अब लोगों को पौधों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
लाखों रुपये खर्च करके पहली बार वन विभाग विभिन्न प्रकार के पौधों के लिए बीज रोप रहा है। इस काम में लगभग एक दर्जन मनरेगा मजदूर काम कर रहे हैं।
यहां से नीबू, आम, अमरूद, अनार, चीकू, जामुन आदि फलदार के साथ सागौन, शीशम, अर्जुन, नीम, पीपल, पाकड़ की पौध तैयार होगी। अगले साल यहां से पौधे मिलने लगेगी।
पौधशाला की देख रेख कर रहे वन दरोगा देवेंद्र गौतम ने बताया कि चमरौआ में पौधशाला तैयार होने के बाद बाहर से पौधे नहीं मंगाने पड़ेंगे।