फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिज निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
फोटो 25एयूआरपी-04-मृतक मुकेश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के वैवाह के पास निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए खोदे गए गड्ढे में बाइक गिरने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

टनाखुर्द निवासी प्रदीप कुमार निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर हाइड्रा मशीन चलाता है। रविवार रात उसे वैवाह स्थित निर्माण कार्य स्थल पर जाना था। उसके पास गाड़ी नहीं थी, तो उसने गांव के मुकेश कुमार (30) से उसे छोड़ने की बात कही।
इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर चले। वैवाह में सर्विस रोड किनारे निर्माणाधीन ब्रिज के लिए खोदे गए गड्ढे पर संकेतक व सुरक्षा घेरा न बना होने के कारण उनकी बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गई।
विज्ञापन

हादसे में मुकेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर वहां तैनात गार्ड व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाल कर सीएचसी बिधूना लेकर गए।
जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल प्रदीप को सैफई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें