फोटो27एयूआरपी 57 - घटना के दौरान मौजूद लोग। संवाद
- फोटो : AURAIYA
सहायल। थाना क्षेत्र के शिवगंज गांव में 80 साल पुराने शिव मंदिर की बाउंड्रीवाल एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने जेसीबी से गिरवा दी। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।
रविवार को सैकड़ों की संख्या में पहुंचे पुरुष व महिलाओं ने प्रशासन व पुलिस का विरोध किया। सूचना पर थानाध्यक्ष ने करीब एक घंटे तक ग्रामीणों को समझाया। जिसके बाद ग्रामीण वापस चले गए।
एक पक्ष के सुरेंद्र मिश्रा निवासी शिवगंज का कहना है कि मंदिर के आसपास उनकी जमीन पड़ती है। ग्रामीणों ने उस जमीन पर मंदिर की बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए सीमेंट के खंभे बना दिए।
वही दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि एक माह पहले ग्रामीणों के चंदे से मंदिर की बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य होने के लिए सीमेंट के खंभे मंदिर के चारो तरफ बनवाए गए थे।
जिन्हें पुलिस ने जेसीबी की मदद से गिरा दिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने एक पक्ष की बात सुनकर मंदिर की दीवार के लिए बने सीमेंट के खंभों को गिरा दिया। जबकि पूर्व में इस जमीन की लेखपाल पैमाइश कर चुके हैं।
थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि उपजिलाधिकारी बिधूना के आदेश के बाद मंदिर के चारो तरफ बने सीमेंट के खंभों को गिरवाया गया है। अगर आगे उच्चाधिकारियों का कोई निर्देश आदेश आता है तो उसका भी पालन किया जाएगा।
फोटो27एयूआरपी 58 - जानकारी पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार राठौर जांच पड़ताल करते। संवाद- फोटो : AURAIYA