फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में वृद्धा ने लगाई छलांग, गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जालौन के शंकरपुर स्थित पुल से एक वृद्धा ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से वृद्धा को बाहर निकलवाया। गंभीर हालत में उन्हें 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक वृद्धा कुठौंद थानाक्षेत्र के शंकरपुर स्थित पुल पर पहुंची और कुछ ही देर में उसने गंगा में छलांग लगा दी। इसी बीच पुल से निकल रहे राहगीरों की नजर जैसे ही महिला पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना शंकरपुर चौकी पुलिस को दी।
पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर वृद्धा को नदी से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने एंबुलेंस से वृद्धा को औरैया के 50 शैया जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, वृद्धा जालौन जिले के थाना कुठौंद के गांव अल्लापुर निवासी रामजानकी (64) पत्नी बाबूराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें