फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही सूखने लगा गला, सिर में होने लगा दर्द

विज्ञापन
ओपीडी पर्चा काउंटर में लगी लाइन। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। गला सूखने और धूप में चलने से सिर में दर्द की शिकायत बढ़ी है। इसके अलावा पेट में दर्द, उल्टी, फूड प्वायजनिंग के भी मरीज अस्पताल में बढ़ने लगे है। डॉक्टर सभी को दवाओं के साथ गर्मी व धूप से बचाव की नसीहत दे रहे हैं। डॉकटरों का कहना है कि गर्मी में शरीर में पानी की कमी न होने दें।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों में बीमारियों के बढ़ने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। 50 शैया अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को करीब 400 से अधिक मरीज इलाज के लिए आए। इसमें लोगों का गला सूखना, सिर में दर्द, रक्तचाप में गड़बड़ी और फूड प्वायजनिंग के भी मरीज थे। सीएमएस डा. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि कुछ मरीजों में पारा बढ़ने से पसीना अधिक आने से शरीर में पानी की कमी होना पाया गया।
ऐसे में लोगों का गला सूखने लगता है। धूप में चलने या फिर बाइक चलाने से सिर में दर्द की भी शिकायत, उल्टी और चक्कर आने की भी दिक्कत लोगों में आ रही है। कुछ मरीजों की रक्तचाप की जांच कराई गई तो वह अनियंत्रित और बढ़ा हुआ मिला है। दो-तीन मरीजों में फूड प्वायजनिंग की समस्या देखने को मिली है। ये दिक्कत बाजार खाना, फास्ट फू ड और दूषित भोजन खाने से हुई।
विज्ञापन

आंखों में जलन, शरीर पर पड़े रहे चकत्ते
नेत्र रोग प्रतिरक्षण अधिकारी आंरके वर्मा ने बताया कि गर्मी के कारण आंख में जलन, पानी आना, करकराहट, धुंधला दिखना, दर्द होने की परेशानी मरीजों में आ रही है। जांच करने पर आंखों में धूल बढ़ने की परेशानी पाई गई। अभी से गर्म हवाएं चलने लगी हैं, जो आंखों को दिक्कत कर रही है।
धूल के बारीक कण आंखों में जाकर समस्या उत्पन्न करते है। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि त्वचा में लाल दाने, चकत्ते, खुजली के आधे से ज्यादा मरीज आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें