फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालू के दो हत्यारोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चपटा में शनिवार की रात युवक शालू भदौरिया की पीट-पीट कर जान लेने के मामले में चार नामजद हत्यारोपियों में से दो को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं एक नामजद मुख्य हत्यारोपी का इलाज सैफई में हो रहा है। उसके स्वस्थ होकर आने के बाद उसे भी न्यायालय में पेश किया जाएगा।
शनिवार की रात ग्राम चपटा में शालू भदौरिया पड़ोसी सुघर सिंह के घर से घायलावस्था में मिला था। सीएचसी अजीतमल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। सुघर सिंह और उसकी पत्नी संजू देवी सीएचसी अजीतमल भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

सुघर सिंह को सैफई रेफर कर दिया गया था। मृतक के मामा के लड़के नारायन सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सुघर सिंह, उसकी पत्नी संजू देवी, भाई जगत सिंह, भतीजा शालू पुत्र जगत सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों में से संजू देवी व जगत सिंह को जेल भेज दिया गया। वहीं, सुघर सिंह का इलाज सैफई में चल रहा है। वहां से आने के बाद उसे भी न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें