फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों को किया जा रहा सैनिटाइज

विज्ञापन
09एयूआरपी 08 -विघ्नहरण मंदिर - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने आराध्य की आराधना कर रहे हैं। इस दौरान मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को ज्यादातर मंदिरों में गेट खुलने के बाद सैनिटाइज कराते देखा गया। भगवान के पूजन के समय फूल व प्रसाद चढ़ाने पर मनाही है।
सुबह व शाम के समय आरती से पहले धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। तो वहीं देर रात को धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई व धुलाई भी कराई जा रही है।
मंगलवार की शाम आरती से पहले श्री विघ्नहरण हनुमान मंदिर समेत कई मुख्य मंदिरों को सैनिटाइज किया गया। शहर में आवास विकास स्थित काली माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर
नरायनपुर स्थित गमादेवी मंदिर, पढ़ीन दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, बीहड़ स्थित मां मंगला काली दरबार, देवकली मंदिरों पर भीड़ देखने को मिल रही है। सभी मंदिरों में फूल और प्रसाद चढ़ाने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

उधर, बीहड़ स्थित देवकली मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा भोले बाबा का भव्य शृंगार किया जा रहा है। शृंगार के बाद होने वाली आरती के दौरान के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भोले बाबा का शृंगार और आरती की फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें