फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से चार झोपड़ी राख, पांच बकरियां मरी

विज्ञापन
फोटो 19एयूआरपी-33- झोपड़ी जलने के बाद सुलग रही आग पर पानी डालता युवक। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहार। सहायल थाना क्षेत्र के गोपालपुर में शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में आग लगने से चार झोपड़ियां जल गईं। हादसे में अंदर बंधी चार बकरियां मर गईं और दो भैंस झुलस गईं। पीड़ितों ने अनाज व गृहस्थी जलने की जानकारी स्थानीय लेखपाल को दी है।
विज्ञापन

गोपालपुर निवासी लालता प्रसाद ने बताया कि शनिवार दोपहर वह झोपड़ी से कुछ दूर बैठा था। इसी बीच झोपड़ी में आग लग गई। थोड़ी ही देर में पड़ोसी जीवाराम, विजय और रानी देवी की झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं।
चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग बुझ पाती, चारों झोपड़ी जलकर राख हो गई। जीवाराम की झोपड़ी में बंधी चार बकरी जलकर मर गई। दो भैंस झुलस गईं।
विज्ञापन

लालता प्रसाद की एक साइकिल व गृहस्थी का सामान जल गया। झुलस कर एक बकरी मर गई। विजय व रानी की भी गृहस्थी जल गई। लेखपाल रिजवान मंसूरी ने बताया कि आगजनी की रिपोर्ट तैयार की गई है, जल्द ही रिपोर्ट तहसील भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें