फोटो24एयूआरपी 64- गोली लगने से घायल कश्मीर ङ्क्षसह। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना (औरैया)। पुत्री को लेकर बाइक से गांव जा रहे पिता को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इसके साथ ही उसकी बेटी का मंगलसूत्र और चेन लूट कर ले गए।
घटना गुरुवार शाम करीब सात बजे गांव से लगभग 500 मीटर दूर बेला थाना क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी के पास हुई। गोली चलने व चीख पुकार की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर को देख बदमाश भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने घायल को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया है।
बेला थाना क्षेत्र के गांव कैथावा निवासी कश्मीर सिंह गुरुवार की शाम लगभग सात बजे अपनी पुत्री लक्ष्मी को साथ लेकर बाइक से बिधूना से घर जा रहे थे।
गांव से 500 मीटर पहले जिंसी गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने बाइक में बैठी लक्ष्मी के गले में पड़ी चैन व मंगलसूत्र को झपट्टा मारकर छीन लिया।
इसका पिता कश्मीर सिंह ने विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे से उन्हें गोली मार दी। गोली उनके दाहिने हाथ पर लगी, तो वह गिर पड़े। बेटी और पिता की चीख-पुकार सुनकर वहां से निकल रहे राहगीर मौके पर पहुंचे।
तो बाइक सवार बदमाश भाग गए। इसबीच राहगीरों ने फोन से कश्मीर सिंह के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस की मदद से घायल को सीएससी बिधूना में भर्ती कराया।
जहां से इलाज करने के बाद पुलिस घायल को अपने साथ घटनास्थल पर ले गई। वहीं पुलिस ने लुटेरों की तलाश करने को लेकर घटनास्थल से लेकर आसपास क्षेत्र में सघन चेकिंग शुरू कर दी है। बेला थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।