फफूंद। भाग्यनगर विकास खंड सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। जिसमें तीन करोड़ से विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव मांगे गए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने वार्ड में विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए, जिन्हें सर्वसम्मति से पास किया गया।
बैठक में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार की हर योजना की जानकारी सबसे पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों को होनी चाहिए। जिससे गांव के हर व्यक्ति को योजना की जानकारी मिले और वह उसका लाभ पा सकें।
ब्लाक प्रमुख रेशमा दोहरे ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के वार्डों में प्राथमिकता से विकास कार्य कराए जाएंगे। कोई भी वार्ड विकास से अछूता नहीं रहेगा। जिनके यहां विद्यालय बने हैं और उनकी बाउंड्री नहीं है। उन सभी विद्यालयों में बाउंड्री बनवाई जाएगी।
खंड विकास अधिकारी विश्वनाथ पाल ने कहा कि 3 करोड़ 15 लाख रुपये से क्षेत्र पंचायत निधि के कार्य होने हैं। इसके लिए सदस्य अपने प्रस्ताव दें।
बैठक में सिंचाई विभाग के जेई धीरेंद्र यादव, हरीश चंद्र, आरईएस जेई केके यादव, एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र पांडेय, एडीओ पीपी नारायण दास यादव ने विभाग की योजनाएं बताई।
इसके साथ ही गो आश्रय स्थलों पर साफ-सफाई, जानवरों को धूप से बचाव के प्रबंध, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा योजना के श्रम बजट का अनुमोदन, समाज कल्याण के कार्यक्रमों समेत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ पेयजल आदि बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, उदयवीर यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो-27एयूआरपी-24 मौजूद ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य। संवाद- फोटो : AURAIYA