फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो 25एयूआरपी-01-मृतक की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला। कानपुर-बेला मार्ग पर रविवार रात एक अस्पताल के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पट्टी ज्ञानी निवासी मुकेश कुमार (26) रविवार को अपनी बहन कविता की ससुराल लिलुइया कन्नौज से होकर देर शाम अपने गांव वापस लौट रहा था। बेला-कानपुर मार्ग पर नवजीवन मैटरनिटी सेंटर के सामने उसकी बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही मुकेश बाइक समेत सड़क पर गिर गया, हादसे में उसका हेलमेट टूट गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बिधूना भेजा।
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। पति की मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी प्रियंका, मां आशा देवी व बहन कविता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मृतक की दो बेटियां अंशिका (04) और शिखा (02) हैं। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें