फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के अंतिम व्यक्ति को मिले कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
फोटो 25 एयूआरपी -29 - बैठक में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य व पंचायत सचिव। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायतों में अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पूरे करने के निर्देश दिए गए। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

बीडीओ जितेंद्र बाबू यादव ने पंचायत सचिवों को अधूरे पड़े कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सामुदायिक शौचालय एवं सचिवालय के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा।
गोशालाओं के बारे में उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अगर कोई कमी मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है। विधायक रेखा वर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए वह हर समय तैयार है। ब्लॉक प्रमुख गीता सेंगर ने कहा कि शासन गांव-गरीब के उत्थान के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। अधिकारी व कर्मचारी पूरे मनोयोग से पात्रों को योजना का लाभ दिलाएं।

फोटो 25 एयूआरपी -28 - बैठक में बोलते बीडीओ जितेंद्र बाबू साथ में, विधायक रेखा वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गीता - फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें