फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से ऑपरेटर नहीं, बंद है ईसीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। 50 शैया अस्पताल में करीब पांच साल से ऑपरेटर न होने से ईसीजी की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है। मशीन धूल फांक रही है। दिल के रोगी अन्य जगहों पर जाकर ईसीजी जांच करने को मजबूर है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी ऑपरेटर की व्यवस्था करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

50 शैया अस्पताल में आने वाले दिल के मरीजों को जांच के लिए प्राइवेट संस्थानों व दूसरे जिलों में जाना पड़ रहा है। अधिकतर लोग तो यह भी भूल गए हैं कि 50 शैया अस्पताल में आखिरी बार ईसीजी जांच कब हुई थी। सालों से बंद पड़ी यह मशीन सही है कि खराब इसकी भी जानकारी यहां के जिम्मेदारों को नहीं है।
सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि ईसीजी मशीन करीब पांच साल से रखी है। इसे चलाने के लिए ऑपरेटर नहीं है। ऑपरेटर मिलने पर पता चल सकेगा कि यह मशीन सही है या खराब। उच्चाधिकारियों से ऑपरेटर की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

नब्ज देखकर कर देते हैं मृत घोषित
सड़क हादसे या किसी भी बीमारी के इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज तो यहां पर होता है, मगर, जब यहां पर ईसीजी मशीन नहीं संचालित है तो ऐसे में मरीजों की दिल की धड़कनों को पता लगाना व किसी व्यक्ति को मृत घोषित कर देना अपने आप में आश्चर्य की बात है। यहां पर बिना ईसीजी जांच के ही मरीजों की नब्ज देखकर मृत घोषित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें