फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घसारा नहर में बहता मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। घसारा नहर में कई दिन पुराना शव बहता मिला। शव देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मंगलवार को खेतों पर जा रहे किसानों को घसारा पुल के नीचे शव बहता मिला।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना होने की वजह से काफी सड़ गया था। इससे शिनाख्त करने में पुलिस को परेशानी हो रही है। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 48 वर्ष है।
शव काफी दिन पुराना है, जिससे शरीर में चोट व घाव भी नहीं पता चल रहे हैं। इटावा की ओर से शव बह कर आया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त के बाद ही सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें