फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से हाईवे पर दौड़ रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज हाईवे पर मंगलवार सुबह दौड़ लगा रहे युवक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर बोलेरो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सलैया गांव निवासी किसान चंद्र प्रकाश दुबे ने बताया कि उनका मझला बेटा विकास (19) सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह मुरादगंज हाईवे पर दौड़ का अभ्यास करता था। मंगलवार को भी वह हाईवे पर दौड़ लगा रहा था, उसी दौरान कानपुर नंबर की बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह उछल कर सड़क पर दूर जा गिरा।
यह देख आसपास के लोग दौड़े तो चालक मौके पर बोलेरो छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन घायल विकास को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विकास की मौत खबर सुनते ही मां नीलम, बड़ा भाई आकाश व छोटी बहन शुभी फफक पड़ी। रिश्तेदारों ने दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें