दिबियापुर। एचटी लाइन से लोहे का पाइप छू जाने से हुई युवक की मौत के मामले में पिता ने बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिबियापुर थानाक्षेत्र के खेरा उमरी निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि पुत्र जयवीर टेंट का सामान लोडर से उतार रहा था। मौके पर एचटी लाइन बहुत नीचे थे, जो पुत्र को दिखाई नहीं दी। इससे जयवीर की तारों की चपेट में आकर मौत हो गई।
मोहल्ले के लोगों ने बताया है कि कई बार तार ऊंचा करने के लिए बिजली विभाग से शिकायत की गई। लेकिन तार ऊंचे नहीं किए गए। आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उनके पुत्र की मौत हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विकास राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।