फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में विकसित की जाएगी एक मॉडल वाटिका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सभी ब्लॉकों के एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल बाल वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा। इन केंद्रों को हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इन्हें योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित किया जाएगा। कायाकल्प भी इसी तर्ज पर होगा। आंगनबाड़ी को मॉडल बाल वाटिका के रूप में विकसित करने के लिए सत्यापन रिपोर्ट 11 फरवरी को मांगी गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदना राम इकबाल यादव ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक ने स्कूल के साथ में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बजट प्रस्तावित किया है। इसके लिए सत्यापन रिपोर्ट मांगी है। इसमें केंद्र के बारे में पूरी जानकारी देनी है। हर ब्लाक के एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा।
औरैया, अजीतमल, भाग्यनगर, अछल्दा, एरवाकटरा, बिधूना व सहार ब्लॉक के कुल सात केंद्रों का नाम शामिल किया गया है। विभाग ने इसकी तैयारियों के लिए लेकर खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव बाद इन विद्यालयों में मॉडल वाटिका बनाने का काम तेजी से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें