फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से कार्रवाई न करने पर सदर कोतवाली संतोष अवस्थी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली में 29 जनवरी को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा किए गए हंगामे के मामले में समय रहते कार्रवाई न करने पर कोतवाल संतोष कुमार अवस्थी को चुनाव आयोग के निर्देश पर एसपी ने लाइन हाजिर किया है। उनके स्थान पर रवि श्रीवास्तव को कोतवाली का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन

तत्कालीन कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी के साथ 29 जनवरी की रात पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने अभद्रता की थी। दो दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद शहर की सियासत गरमा गई थी। वायरल वीडियो में कोतवाल संतोष कुमार अवस्थी चुपचाप बैठे हुए दिख रहे थे, जबकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हंगामा कर रहे थे।
यह पूरा प्रकरण चुनाव आयोग तक पहुंचा था। इसके बाद पूरे प्रकरण की जांच हुई और अब कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी पर कार्रवाई की गई है। इस संबंध में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि घटना वाले दिन प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके चलते उन्हें चुनाव आयोग के निर्देश पर लाइन हाजिर किया गया है। बताया कि उनके स्थान पर रवि श्रीवास्तव को सदर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें