फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लेखपालों ने दी अनिश्चित कालीन हड़ताल की धमकी

विज्ञापन
फोटो02एयूआरपी 29- एसडीएम को ज्ञापन सौंपते उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारी । संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। बिधूना कोतवाली की ग्राम पंचायत रजुआमऊ में ऊसर भूमि की पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ अछल्दा ब्लॉक प्रमुख व अन्य लोगों की ओर से अभद्रता किए जाने के मामले में रविवार को लेखपाल संघ ने बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर तीन जनवरी तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो चार जनवरी से वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ बिधूना के अध्यक्ष योगेश सिंह शाक्य ने कहा कि एक जनवरी को नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में राजस्व टीम ग्राम पंचायत रजुआमऊ की ऊसर भूमि की पैमाइश करने गई थी। पैमाइश किए जाने के दौरान अछल्दा ब्लॉक प्रमुख शरद राणा अपने साथियों के साथ आए और टीम पर हमला कर दिया। इसके बाद टीम के सदस्यों को बंधक बना लिया था। उन्होंने बताया कि प्रभारी राजस्व निरीक्षक श्रीकृष्ण कांत तिवारी के साथ लात-घूसों से पिटाई की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर तीन जनवरी तक अगर आरोपियों की गिरफ्तारी न की गई तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता वह आंदोलन जारी रखेंगे। बैठक किए जाने के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें