फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संदिग्धों की पुलिस को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव नेभरपुर में मिले युवती व अमावता रोड पर मिले एक चालक के शव के मामले में पुलिस को दो संदिग्धों की तलाश है। पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस को अभी तक मृत युवती के संबंध में कोई जानकारी नहीं हो सकी है। साथ ही चालक की जानकारी जुटाने गुरुग्राम गई पुलिस टीम बैरंग लौट आई है।
विज्ञापन

अजीतमल क्षेत्र में बाबरपुर-सिकरोड़ी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह कार चालक मुकेश और फफूंद मार्ग पर गांव नेभरपुर में सड़क किनारे गड्ढे में मिले युवती के शव के मामले में पुलिस अभी जांच में जुटी है। इस मामले में पुलिस को घटना के दिन सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए कार सवार दो युवकों की सरगर्मी से तलाश है। इस संबंध में एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस कार सवार दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है। गुरुग्राम गई टीम बिना कोई सबूत जुटाए वापस लौट आई है। साथ ही युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें