फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
फोटो - 20एयूआरपी43- मृतका निशा की फाइल फोटो । संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
सहार (औरैया)। बेला थाना के गांव पटना में घर की दूसरी मंजिल में किशोरी का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पटना निवासी हरीकृष्ण की पुत्री निशा (16) का शव सोमवार दोपहर फंदे पर लटका मिला। हरीकृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ खेत पर गया था। दोपहर में निशा घर पर अकेली थी। जब वह खेत से लौटा तो पुत्री नीचे कमरे में नजर नहीं आई। आवाज देते हुए वह दूसरी मंजिल पर कमरे में पहुंचा तो पुत्री का शव फंदे पर लटका पाया। पिता ने बताया कि सुबह पुत्री दिबियापुर आधार कार्ड बनवाने के लिए गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें