फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से मिलेगी निजात, नो इंट्री में भारी वाहनों पर रोक

विज्ञापन
फोटो-20एयूआरपी-12- अछल्दा थाने में व्यापारियों के साथ बैठक करते सीओ महेंद्र प्रताप सिंह। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा(औरैया)। अब शहर के दो स्थानों पर सुबह छह बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। सोमवार को सीओ बिधूना ने व्यापारियों के साथ बैठक कर नो एंट्री लगाए जाने का निर्णय लिया। मालूम हो कि भारी वाहनों से लग रहे जाम को लेकर व्यापारियों में आक्रोश था।
विज्ञापन

कस्बे की सड़कों पर भारी वाहनों से अक्सर जाम की स्थिति बन रही थी। पिछले कई दिनों से व्यापारी समस्या को लेकर विरोध जताकर निस्तारण की मांग कर रहे थे। व्यापारियों ने जाम से व्यापार पर प्रभाव पड़ने की समस्या बताई थी। इसी को लेकर सोमवार सुबह अछल्दा थाने में सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में कस्बे के व्यापारियों व संभ्रांत नागरिकों की बैठक हुई। जिसमें अवैध अतिक्रमण व जाम की समस्या के निराकरण पर चर्चा की गई। बैठक में व्यापारियों की आम राय से बिधूना की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को सुबह छह बजे से रात साढ़े नौ बजे तक फफूंद तिराहे पर, अछल्दा की ओर जाने वाले वाहनों को चौहान मार्केट के पास शाम साढ़े छह बजे तक रोके जाने की सहमति बनी।
सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा, टीएसआई देवेंद्र कुमार शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश पोरवाल, मिश्रा गुट व्यापार मंडल अध्यक्ष विनीत दुबे, आशुतोष सिंह गौर, कमलेश यादव गौरव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें