फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को टक्कर मारकर खड्ड में गिरी कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर स्थित पूर्वा दूजे गांव के पास रविवार को सड़क पार कर रहे दंपती को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार कार खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बेला क्षेत्र के गांव बेनी निवासी जब्बार खान अपनी पत्नी शरबरी बेगम के साथ बेला से रविवार सुबह टेंपो से घर लौट रहे थे। बेला-बिधूना मार्ग पर पूर्वा दूजे गांव के पास टेंपो से उतरकर वह सड़क पार करने लगे। तभी बेला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने शरबरी बेगम को टक्कर मार दी। जिससे सरबरी बेगम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में कन्नौज के तिर्वा निवासी कार सवार गंधर्व सिंह की पत्नी रेशमा देवी, चालक नितिन राजपूत व चचियापुर गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी रेखा देवी घायल हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीण मदद को दौड़े और घायलों को कार से निकालकर बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने शरबरी बेगम व रेशमा को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जीवाराम यादव ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें