फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर में आई खराबी, क्रासिंग पर लगा दो घंटे जाम

विज्ञापन
फोटो-14एयूआरपी-9 डंपर खराब होने से लगा जाम - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी(औरैया)। कंचौसी क्रॉसिंग से पहले मंगलवार दोपहर ओवरलोड डंपर में खराबी आ गई। जिससे करीब दो घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने डंपर पर लदी मौरंग खाली कराकर खराब वाहन को हटवाया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

दोपहर बारह बजे के करीब कालपी से मौरंग लाद कर कन्नौज जा रहे डंपर का पटा कंचौसी क्रॉसिंग पर पहुंचते ही टूट गया। जिससे डंपर बीच सड़क पर खड़ा हो गया। वाहनों के न निकल पाने के कारण क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर में लदी मौरंग को ट्रैक्टर की ट्रॉलियों को पलटा कर खाली कराया। दोपहर दो बजे के बाद खराब वाहन को हटवाया गया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें