फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश की फिल्म को मिला बेस्ट फिल्म अवार्ड

विज्ञापन
फोटो-14एयूआरपी-12- अवार्ड पाने के बाद आकाश राजपूत। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल में जिले के युवा आकाश राजपूत को बेस्ट फिल्म का अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आकाश की ‘माय लाइफ एज ए स्नेल’ (घोंघे की आत्मकथा) गोवा स्क्रीनिंग के दौरान चुनिंदा फिल्मों में चुनी गई। उनकी यह फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान टॉप-थ्री फिल्मों में शामिल की गई और खूब सराहना हुई। जिस पर उन्हें अवार्ड ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गेल गांव निवासी आकाश राजपूत ने इस साल जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी दिल्ली से एमएफए(मास्टर इन फाइन आर्ट) किया है। उन्हें विभिन्न मुद्दों पर शार्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का शौक है। आकाश ने ‘विक्टिम’, ‘माय लाइफ एज ए स्नेल’ समेत कई डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाई हैं। वह कई देशों के फिल्म फेस्टिवल में भाग भी ले चुके हैं। इसमें से ‘विक्टिम’ कई विदेशों में ख्याति पा चुकी है। हाल ही में 12 मिनट की शार्ट फिल्म ‘माय लाइफ एज ए स्नेल’ को घर के बगीचे में तैयार किया। इस फिल्म को उन्होंने इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भेजा था। गोवा के पणजी में 10 से 13 दिसंबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल में अलग-अलग देशों से 740 फिल्में पहुंची थी।
आकाश के मुताबिक इन्हीं में से तीन कैटेगरी कॉम्पिटिटिव, नॉन कॉम्पिटिटिव, आजादी-75 पर फिल्में चयनित की जानी थी। जिसमें से 51 फिल्मों को स्क्रीनिंग के दौरान चुना गया। कॉम्पिटिटिव कैटेगरी के लिए चुनी गई 36 फ़िल्म में उनकी शार्ट फिल्म ‘माय लाइफ एज ए स्नेल’ को शामिल किया गया। फिल्म में घोंघे का जीवन और रहन-सहन के बारे में बखूबी दिखाया गया है। स्पेशल ज्यूरी ने 36 में से टॉप-थ्री फिल्मों को चुना। जिसमें घोंघे की आत्मकथा भी काफी सराहनीय रही। इसी पर उन्हें अवार्ड मिला है। आकाश बताते हैं कि वह कई और डॉक्यूमेंट्री फिल्में तैयार कर रहे हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता जसवीर राजपूत व गेल के धन्वंतरि अस्पताल में स्टाफ नर्स मां अनीता राजपूत को दिया है।
विज्ञापन

इनसीजर को भी मिला था सम्मान
इनसीजर मूवी हरियाणा फिल्म फेस्टिवल में सबसे ज्यादा पब्लिक च्वॉइस वोटिंग पाने वाली मूवी बनी थी। इसी को लेकर हरियाणा में आकाश को बेस्ट पॉश ऑन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। आकाश बताते है कि अब तक वे लगभग आठ मूवी बना चुके हैं। इसी तरह कई अन्य मूवी पर उसे अवार्ड मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें