फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए अच्छी सामग्री खरीदें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। परिषदीय स्कूलों के बच्चों की यूनिफार्म व अन्य सामग्री खरीदने के लिए अभिभावकों के खातों में सीधे धनराशि भेजी जाती है। धनराशि से अभिभावक गुणवत्ता पूर्ण सामग्री खरीद सकते हैं। यह बातें कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने विद्यालय प्रबंध समिति के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

भाग्यनगर ब्लाक के स्कूलों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति का दायित्व होगा कि अभिभावकों को सामग्री खरीदने के लिए प्रेरित करें। डायट प्राचार्य गंगा सिंह राजपूत ने कहा कि कई स्कूलों में अभी कायाकल्प पैरामीटर अधूरे हैं। इसके लिए ग्राम प्रधान का सहयोग जरूरी है। डायट प्रवक्ता विजय राजपूत, दिबियापुर चैयरमैन अरविंद पोरवाल ने आपसी सहयोग से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल तैयार करने पर जोर दिया। बीईओ रविकेश कूमार ने कहा कि कोशिश है कि भाग्यनगर ब्लाक में कायाकल्प व डीबीटी कार्य जल्द पूरे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें