फोटो-10एयूआरपी34- अधिकारियों संग बैठक करती एडीएम
- फोटो : AURAIYA
ककोर। जिला मुख्यालय सभागार में तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें एडीएम ने यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम रेखा एस चौहान ने कहा कि सर्दी शुरू हो चुकी है। ब्लैक स्पॉट चिह्नित स्थानों पर रेडियम लाइटें लगवाई जाएं जिससे की यात्रा में लोगों को कई परेशानी न हो। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने, जरूरत वाले स्थान पर पुलिया निर्माण, चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर नियमों की अनदेखी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी शिष्यपाल सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ, सहायक क्षेत्रिय प्रबंधक आरएस चौधरी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अनिल कुमार, यातायात प्रभारी कण्व मिश्रा, डीजीएम टोल सत्यवीर आदि रहे।