फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देख-रेख के अभाव में पार्क बदहाल

विज्ञापन
फोटो 10एयूआरपी-04-आवासा विकास में बदहाल पार्क की स्थिति। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कानपुर रोड पर बसाई गई आवास विकास कॉलोनी रिहाइशी इलाकों में शुमार हो चुकी है, लेकिन यहां निवास करने वाले लोगों को शहर जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। 13 हजार की आबादी वाली इस कॉलोनी में 22 छोटे पार्क हैं। जिसमें बच्चों के खेलने और लोगों के बैठने के इंतजाम किए गए थे। आज देखरेख के अभाव में बदहाल स्थिति में हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा पार्कों का संज्ञान न लिए जाने से पार्कों में गंदगी के ढेर लगे हैं, घास के स्थान पर कंटीली झाड़ियां देखने को मिल रहीं हैं। कॉलोनी में रहने वालों का कहना है कि इन पार्कों के रख-रखाव के लिए आवास विकास के अधिकारियों ने एक रुपया भी खर्च नहीं किया है। गंदगी के कारण लोगों का पार्क में घूमना और आस-पास बैठना तो दूर घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। कॉलोनीवासी बताते हैं कि जैसे-तैसे कुछ पार्कों में सुधार का प्रयास स्थानीय लोगों ने किया लेकिन बाउंड्री न होने के कारण छुट्टा जानवर पार्क में लगाए जाने वाले पौधों को सुरक्षित नहीं रहने देते। जिससे बच्चों के खेलने के लिए कोई स्थान न होने से बच्चे घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। बच्चों को खेलने के लिए कॉलोनी परिसर में कोई जगह भी नहीं हैं।
लोगों की बात
कॉलोनी निवासी सोहन मिश्रा ने बताया कि पार्क की जगह तो हैं लेकिन पार्क को पार्क का रूप देने के लिए किसी अधिकारी ने जहमत नहीं उठाई है। कई बार आस-पास के लोगों ने पौधे लगाए, लेकिन जानवर उन्हें नष्ट कर गए। मुकेश गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी के बदहाल पार्कों को सुधारने के लिए लोगों ने कई प्रयास किए। लेकिन अधिकारियों का सहयोग न मिल पाने के कारण पार्क वही पुरानी स्थिति में जा पहुंचती है। गंदगी के चलते लोग परेशान रहते हैं। अनुराग अग्रवाल ने बताया कि आवास विकास और पालिका अधिकारियों की बीच सहमति न बन पाने के कारण पार्कों की स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। कॉलोनीवासियों ने दोनों विभागों के अधिकारियों से पार्कों के सुधार की मांग की है। अरुण अग्रवाल ने बताया कि पार्कों में व्याप्त गंदगी के कारण लोगों को दुर्गंध से परेशानी सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के चलते हर समय बीमारी फैलने का खतरा कॉलोनीवासियों को बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार...
पार्कों की साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। पालिका के अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। - अवनीश सिंह, जेई, आवास विकास
एक जनवरी से स्वच्छता मिशन अभियान चलेगा। जो भी पार्क है, सभी को साफ कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। -बलवीर सिंह, ईओ, नगर पालिका औरैया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें