फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणय सूत्र में बंधे सात जोड़े, उमड़ी भीड़

विज्ञापन
फोटो 08एयूआरपी18- विवाह सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को आर्शीवाद देते कृषि राज्यमंत्री व परिषद के पद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सरल सामूहिक विवाह समारोह में फेरे लेकर सात जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इस दौरान परिषद द्वारा नवदंपती को उपहार देकर शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महावीरगंज स्थित गोपाल वाटिका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के शुभारंभ के मौके पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने नवदंपती से परिचय प्राप्त कर बरात को रवाना किया। बारात नरायनपुर, दिबियापुर रोड सुभाष चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जिसमें परिषद के पदाधिकारियों के अलावा समाजसेवी और नगर के लोग बराती बने। बरात में अलग-अलग रथों पर सवार दूल्हों को देखने के लिए सड़कों के किनारे लोगों की भीड़ रही। बरात में शामिल दूल्हों के परिजन बैंडबाजों की धुनों पर नाचे। कार्यक्रम स्थल पर बरात का स्वागत हुआ। वरमाला कार्यक्रम में एक साथ कन्याओं ने अपने-अपने जीवन साथी को वरमाला पहनाई। इस दृश्य को देखने के लिए भीड़ आतुर दिखी। वरमाला कार्यक्रम के दौरान मौजूद कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत व परिषद के पदाधिकारियों ने सभी जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया।
कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि गरीब कन्याओं के विवाह में हर संपन्न व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। इस दौरान नवदंपती को प्रमाणपत्रों भी दिए गए। वरमाला कार्यक्रम के बाद रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जोड़ों को उपहार देकर विदा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रमन पोरवाल, डॉ. रमेश शुक्ला अध्यक्ष, डॉ.एसएसएस परिहार सचिव, जितेंद्र मिश्रा उर्फ छुन्ना, गोपाल सर्राफ, विनय अग्रवाल, संजीव त्रिपाठी, देवेंद्र त्रिपाठी, अंकित गहोई, हरमिंदर सिंह, रेखा सिंह तोमर, गौरव वर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन

परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़े
पूनम देवी - इंदल, करिश्मा - चमन, उपासना - नवीन कुमार, उमा - अंकित,
मुस्कान - अंकुश, प्रिया - अक्षय कुमार, नंदनी - योगेश कुमार।
नवदंपतियों को वितरित किए तुलसी के पौधे
समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें सभी सात जोड़ों को संस्था के पदाधिकारियों ने तुलसी का पौधा उपहार स्वरूप दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग भी प्रदान किया। इस मौके पर समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट, कपिल गुप्ता, सभासद छैया त्रिपाठी, आदित्य पोरवाल, राकेश गुप्ता, सभासद पंकज मिश्रा, आनंद गुप्ता, देव मुनि पोरवाल, जूनियर शाखा अनमोल के अध्यक्ष शिक्षक शिवम गुप्ता, महिला शाखा तुलसी की अध्यक्षा लक्ष्मी बिश्नोई, प्रभारी बबिता गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें