फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
फोटो08एयूआरपी 43- जानकारी देता पीड़ित - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी के सूने घर से चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय फौजी परिवार समेत ग्वालियर साले के घर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर का टूटा ताला और अंदर बिखरा सामान देख चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को मामला दर्ज करने को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव हरचंदपुर निवासी सेवानिवृत्त फौजी सुनील कुमार ने बताया कि वह चार दिसंबर को अपने परिवार के साथ ग्वालियर मध्य प्रदेश निवासी अपने साले के घर गया हुआ था। इस बीच घर में कोई नहीं था। तभी चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर डेढ़ लाख रुपये की नकदी के समेत 10 लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सैंपल भी जुटाए। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें