फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आग से गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
फोटो06एयूआरपी 48- घर के अंदर धधकती आग - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। शहर के दिबियापुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी के आवास में सोमवार शाम आग लग गई। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना देकर आग बुझाना शुरू किया। दमकल कर्मियों करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गृहस्वामी ने बताया कि आग से लगभग दो लाख की गृहस्थी जल कर बर्बाद हो गई। पड़ोसियों ने शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

कालोनी के 2/12 निवासी चाय विक्रेता राजकुमार के घर के लोग बाहर गए थे। राजकुमार दुकान पर था। शाम करीब पांच बजे उसे आवास से धुआं उठते देखकर ऊपर-नीचे आवासों में रह रहे लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने तत्काल पुलिस व दमकल विभाग को फोन से सूचना दी। दमकल कर्मियों ने दरवाजा तोड़ कर पानी की बौछार से आग बुझाना शुरू किया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित राजकुमार ने बताया कि सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल पहुंची। तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। वहीं फायर स्टेशन ऑफीसर राम खेलावन ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति ने कांशीराम कालोनी में आग लगने की सूचना दी। शहर में तीन कांशीराम कालोनी हैं। पता स्पष्ट न होने से पहुंचने में थोड़ा समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें