फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला(औरैया)। थाना क्षेत्र के ग्राम कोहराई में खेत गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खेत पर शव पड़े होने की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोहराई निवासी किसान रिंकू का गांव के बाहर खेतों में शव पड़ा मिला। खोजबीन करते हुए पहुंची पत्नी गुड्डी ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को गुड्ड़ी ने बताया कि गुरुवार को वह अलग खेत पर गई थी। जबकि पति दूसरे खेत पर जाने की बात कह घर से निकले थे। शाम होते ही वह खेत से घर लौट आई, लेकिन पति नहीं लौटे। काफी रात होने पर उसने खोजबीन शुरू की तो खेत पर शव पड़ा मिला।
मृतक के बड़े भाई संजय कुमार की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाने के उप निरीक्षक नीरज त्रिपाठी ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें