फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस में युवक जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
फोटो12एयूआरपी 09- जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों का शिकार युवक अस्पताल में साथ में मौजूद माता-पिता - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। दिल्ली से औरैया आ रहे एक युवक को प्राइवेट बस में जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। बेहोशी की हालत में बस चालक ने सदर कोतवाली क्षेत्र के चिरूहूली गांव के पास एक होटल पर उसे उतार दिया। युवक के पास मिले आधार कार्ड के पते पर लोगों ने संपर्क कर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को दिल्ली से औरैया आ रहे गांव लुखरपुरा अजनपुर निवासी राहुल (19) पुत्र आनंद राजपूत को जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने बस के अंदर शिकार बना लिया। जहरखुरानों ने उसकी जेब में पड़े रुपये, मोबाइल व हाथ की घड़ी पार कर ले गए। सुबह जब बस चिरूहूली गांव के पास स्थित महादेव ढाबे पर पहुंची तो बस के स्टाफ ने राहुल को उठाने का प्रयास किया तो वह अचेत मिला। इस पर बस चालक ने बेहोशी की हालत में उसे ढाबे पर ही उतार दिया और बस लेकर गंतव्य को रवाना हो गए। उधर, ढाबे पर मौजूद लोगों ने युवक के पास से मिले आधार कार्ड के पते पर घर वालों को और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में 50 शय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
अस्पताल में मौजूद पिता आनंद ने बताया कि उनका पुत्र नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। वह घर लौट रहा था। उसका सामान गायब है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें