फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमईजीपी के अंतर्गत बेरोजगार करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम(पीएमईजीपी) के तहत उद्यम की स्थापना के लिए बेरोजगारोें से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत उत्पादन इकाई के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये एवं सेवा क्षेत्र की इकाई के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये की धनराशि बैंकों के माध्यम से ऋण के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें शहरी क्षेत्र के अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 15 लाख, आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को 25 लाख तथा ग्रामीण क्षेत्र के अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 25 लाख एवं आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को 35 लाख की धनराशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदक की शैक्षिक योग्यता कम से कम 8 पास एवं आयु कम से कम 18 वर्ष होना आवश्यक है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति द्वारा किया जाएगा। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग संध्या यादव ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें