फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट तैयार: मंत्री

विज्ञापन
फोटो23एयूआरपी 11- लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा का अनावरण करते कृषि राज्यमंत्री साथ में प्रब? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। तिलक इंटर कॉलेज के शताब्दी समारोह में कृषि राज्य मंत्री ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में तीन ऑक्सीजन प्लांट तैयार हैं। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा शालू कुमारी ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से की। मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री ने लाखन सिंह राजपूत ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उनकी जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि कोरोना से बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए तीन ऑक्सीजन प्लांट तैयार है। बताया कि जिले में ढाई अरब की लागत से 250 बेड का मेडिकल अस्पताल और जिला चिकित्सालय तैयार हो रहा है। किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम को पूर्व प्रधानाचार्य पीके शुक्ला, डॉ.नरेंद्र त्रिपाठी, एजूकेशन लीग के अध्यक्ष राजेंद्र पुरवार, प्रबंधक अनिल गुप्ता, तिलक डिग्री कालेज प्रबंध समिति प्रबंधक संतोष गुप्ता, विद्यालय उपाध्यक्ष अशोक चौबे, विद्यालय प्रधानाचार्य अजय दीक्षित व डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र पुरवार ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र शुक्ला, केएन गुप्ता, एमपी दीक्षित, कुमुद चंद्र मिश्रा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पुष्पेंद्र सिंह, श्रीराम पुरवार, गौरव सिंह, रोहित अग्रवाल, विवेक पोरवाल, शरद गुप्ता, तिलक बाल विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन अवस्थी, तिलक एजूकेशन एकेडमी की प्रिंसिपल मेघा पोरवाल, इंदुबाला विश्नोई, शिक्षक उपेंद्र मिश्रा, मनोज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें