फोटो 22एयूआरपी27- यातायात जागरूकता प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम सुनील कुमार वर्मा व ए
- फोटो : AURAIYA
औरैया। ककोर मुख्यालय में गुरुवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन रवाना किया। मौजूद लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
प्रथम त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर एआरटीओ कार्यालय पर शपथ समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व एसपी अपर्णा गौतम ने हरी झंडी दिखाकर सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता वाहन रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट व चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। जिससे मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसके साथ ही सड़क पर चलने के दौरान यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।
एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ अशोक कुमार व पीटीओ रिहाना बानो ने सभी कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। आरआई बलवंत सिंह, यातायात प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि सड़कों पर सुरक्षित ढंग से चलें और जीवन को सुरक्षित रखें। इस मौके पर सुरेश यादव, धीरज, उत्तम और वीकेवी इंटरटेनमेंट के निर्देशक विक्रांत दुबे मौजूद रहे।
यातायात नियमों के पालन की दिलाई गई शपथ
रोडवेज परिसर में बुधवार की शाम शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एआरएम रमाशंकर चौधरी ने चालक-परिचालकों और विभागीय कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि सभी सड़क यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं। उन्होंने चालकों को निर्देशित किया कि वह नियमों का पालन कर तय गति से वाहन चलाएं। जिससे दुर्घटनाओं से भी बचा जा सके।