फोटो 22एयूआरपी08- नवागंतुक एआरटीओ अशोक कुमार
- फोटो : AURAIYA
ककोर (औरैया)। नवागंतुक एआरटीओ ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ बैठक की और कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दलाल यदि कार्यालय के आसपास नजर आए तो उन्हें सीधा जेल भेजा जाएगा।
बहराइच में प्रवर्तन विभाग में कार्यक्रम अशोक कुमार का स्थानांतरण औरैया में एआरटीओ के पद पर हुआ है। गुरुवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय को साफ व स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद अपने कार्यालय में विभिन्न पटलों पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ बैठक की और जनता का काम समय से करने के आदेश दिए। आरआई से वाहनों की फिटनेस करने का तरीका पूछा और निर्देश दिए कि फिटनेस का प्रमाण पत्र देते समय सावधानी बरतें।
एआरटीओ अशोक कुमार ने बताया कि कार्यालय में दलालों के घूमने की जानकारी मिली है। जिस पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जाएगा। जनता का काम सीधे और जल्दी होगा। दलाल यदि कार्यालय में नजर आए तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।