फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान और मतगणना की कराई जाएगी रिकार्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मतदान से लेकर मतगणना की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। मतगणना के दौरान प्रत्याशी को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। विजयी प्रत्याशी को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

अपर निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन जुलाई को सुबह 11 से तीन बजे तक मतदान होगा। इस दौरान धारा 144 लागू रहेगी। मतदान केंद्र और आसपास पुलिस फोर्स मुस्तैद रहेगा। मतदान के दौरान जिला पंचायत सदस्यों के अलावा अन्य किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य को अपना फोटोयुक्त पहचानपत्र लाना होगा।
अनाधिकृत प्रवेश करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। मतदान के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। मतगणना स्थल पर केवल प्रत्याशी ही मौजूद रहेंगे। मतदान से लेकर मतगणना तक की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। विजय प्रत्याशी के जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। अगर किसी ने जुलूस निकाला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें