फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह से बंद स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस का संचालन 5 जुलाई से

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। लगभग सात माह से बंद स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस पांच जुलाई से चलेगी। इस ट्रेन का फफूंद रेलवे स्टेशन पर ठहराव है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 05483 अप स्पेशल महानंदा अलीपुरद्वार जंक्शन से पांच जुलाई से चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 2: 24 बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। 05484 डाउन स्पेशल महानंदा एक्सप्रेस सात जुलाई को दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी और दोपहर 1:11 बजे फफूंद स्टेशन पहुंचेगी। स्पेशल महानंदा का स्टापेज औरैया जिले में केवल फफूंद रेलवे स्टेशन पर ही है। जिले से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी सहूलियत भरी है।
11 जुलाई को निरस्त रहेगी स्पेशल गोमती एक्सप्रेस
नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली 02419 अप और 02420 डाउन स्पेशल गोमती एक्सप्रेस 11 जुलाई को निरस्त रहेगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा.शिवम शर्मा के अनुसार दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर दादरी से अजायबपुर के बीच पावर एवं ट्रैफिक ब्लाक के कारण ट्रेन निरस्त रहेगी। 02419 अप स्पेशल गोमती का टूंडला से अजायबपुर रेलवे स्टेशनों के बीच 3, 6, 9, 18 एवं 20 जुलाई को 15 मिनट के लिए रेग्युलेशन (नियंत्रण) करने का निर्णय लिया गया है। 02420 डाउन का 7, 12 एवं 17 जुलाई को 40 मिनट का रेग्युलेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें