फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो24एयूआरपी 23- मृतक दीपेश फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। घर से शौच क्रिया के लिए निकले युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कंचौसी बान बाजार निवासी दीपेश (19) पुत्र विजय पाल कसबे में फल की रेहड़ी लगाता था। गुरुवार सुबह लगभग छह बजे वह घर से शौच क्रिया जाने की बात कहकर निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही रेलवे फ्रंट कॉरीडोर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा ही था तभी कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की शौच क्रिया के लिए गए अन्य लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
इस बीच शव मिलने की जानकारी पर काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। जिस पर गांव के लोगों ने उसकी पहचान दीपेश के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने परिवार में सबसे बड़ा था। वह फल की रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें