दिबियापुर (औरैया)। शुक्रवार शाम साढ़े चार बजे के बाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर बिल्कुल भीड़-भाड़ नहीं होने दी जाएगी।
चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ, जीआरपी एवं सिविल पुलिस के जवान तैनात होंगे। इसके साथ ही प्रेसिडेंसियल स्पेशल ट्रेन के आने के समय 10 मिनट के लिए रेलवे फ्लाईओवर पर भी यातायात रोक दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक आलोक दुबे का कहना है कि दस मिनट के लिए फ्लाईओवर पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। यहां बता दें कि शुक्रवार शाम जिस समय प्रेसिडेंसियल स्पेशल ट्रेन फफूंद से गुजरेगी, उस समय फफूंद रेलवे स्टेशन समेत जिले के अन्य रेलवे स्टेशनों पर रुकने वाली ट्रेनों का समय नहीं है। इससे रेल प्रशासन को काफी सहूलियत होगी।