फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। बनारपुर गांव में बुधवार की रात चोर एक घर से नगदी व जेवर समेत लाखों का सामान उठा ले गए। सुबह वारदात की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। साथ ही जल्द चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बनारपुर गांव निवासी उमाकांती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार को पति धीरज कुमार कानपुर गए थे। वह घर में बच्चों के साथ अकेली थी और रात में आंगन में सो रही थी। रात में किसी समय चोर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई।
उमाकांती ने बताया कि चोर कमरे के अंदर बक्से का ताला तोड़ कर 70 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों का सामान उठा ले गए। वहीं, थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें