फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो घायलों की मौत, शव गांव पहुंचने पर कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू(औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बीसलपुर मार्ग पर रविवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से दो घायलों को सैफई रेफर किया गया था। जिनकी बुधवार देर रात मौत हो गई। दोनों के शव गांव पहुंचने पर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बीते 16 मई को बल्लापुर गांव के निकट बीसलपुर मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में बीसलपुर निवासी धर्मेंद्र (20) पुत्र मेवाराम की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में इसी गांव के रहने वाले संतोष (22) पुत्र उलफत, आफीसर(24) पुत्र कोम सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अजीतमल स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से हालत गंभीर देख उन्हें सैफई रेफर किया गया। दोनों का तीन दिन से वहीं इलाज चल रहा था। बुधवार की रात दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
गुरुवार सुबह बीसलपुर गांव में दोनों के शव आते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिन बाइकों से हादसा हुआ, वह आपस में रिश्तेदार और परिवार के लोग थे। पहले दिन ही परिजनों ने धर्मेंद्र के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। अब अगर किसी के द्वारा तहरीर दी जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें