बिधूना (औरैया)। कोविड हॉस्पिटल चिचौली में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को बेहतर भोजन के लिए निशुल्क कैंटीन चलाई जा रही है। इसमें सभी अपनी मदद कर रहे हैं। गुरुवार को सहार के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने 50 हजार की आर्थिक मदद के साथ ही राशन सामग्री एसडीएम औरैया को सौंपी है।
कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके तीमारदारों को समय से निशुल्क भोजन देने के लिए शहर की महाकालेश्वर देवकली व मंगलाकाली देवस्थान एवं गोवंश संवर्धन संरक्षण ट्रस्ट द्वारा कैंटीन का संचालन किया जा रहा है। गुरुवार का सहार स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह सचान ने उपजिलाधिकारी रमेश यादव को ट्रस्ट के नाम 50 हजार रुपये की चेक एवं आटा, सब्जियां, रिफाइंड, मसाले, काढ़ा आदि के साथ खाद्य सामग्री सौंपी।